मकान में आग लगने से महिला झुलसी

टीकमगढ़। जिले की नगर परिषद जतारा में एक मकान में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह घटना जतारा के वार्ड नंबर 2 में हुई, जहां अज्ञात कारणों से आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, संतोष साहू के मकान में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के समय संतोष साहू की पत्नी रानी साहू घर के अंदर काम कर रही थीं, जिससे वे बुरी तरह झुलस गई।

महिला को एंबुलेंस में ले जाते परिजन। रानी साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल जतारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया गया।

Next Post

न लिंक पर क्लिक किया, न ओटीपी आया, किसान के खाते से निकल गए 10 लाख

Sat Dec 6 , 2025
ग्वालियर। यहां एक किसान के बैंक खाते से ठगों ने 10 लाख रुपए निकाल लिए। यह राशि किसान ने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा की थी। ठगी के दौरान किसान को न तो कोई कॉल आया, न मैसेज आया और न ही उनका मोबाइल फोन बंद हुआ। ठगी […]

You May Like

Play sound