वैश्विक कारकों से मिलेगी शेयर बाजारों को दिशा

मुंबई, 26 अप्रैल (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों पर रहेगी।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी गतिरोध पर निवेशक नजदीकी नजर रख रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 28 और 29 अप्रैल को होने वाली बैठक का असर भी पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ेगा।

घरेलू स्तर पर औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी आने वाले सप्ताह में जारी होने हैं। साथ ही कंपनियों के तिमाही परिणाम बाजार को प्रभावित करना जारी रखेंगे।

बीते सप्ताह पहले दो दिन बाजार में तेजी रही, लेकिन अगले तीन दिन बिकवाली हावी रही। बीएसई का सेंसेक्स 1,829 अंक (2.33 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में 76,664.21 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 455.60 अंक यानी 1.87 प्रतिशत टूटकर शुक्रवार को 23,897.95 अंक पर बंद हुआ। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक भी 1.60 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में रहा। वहीं, छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप-100 सूचकांक उतार-चढ़ाव से होता हुआ अंत में लगभग स्थिर रहा।

सप्ताह के दौरान आईटी कंपनियों पर भारी दबाव देखा गया। निफ्टी आईटी सूचकांक सप्ताह के दौरान 10.31 प्रतिशत लुढ़क गया।

Next Post

देश ने खोया अपना महान फोटोग्राफर: रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Sun Apr 26 , 2026
नई दिल्ली: भारत के अलग-अलग रंगों और सच्चाइयों को अपने कैमरे में कैद करने वाले देश के प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय का रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से कला और पत्रकारिता जगत में शोक […]

You May Like