
ग्वालियर| पुरानी छावनी क्षेत्र के पंजाबीपुरा में एक किसान के घर की खिड़की उखाड़कर चोर घर से 1.32 लाख रुपए सहित गहने चोरी कर ले गए। जब किसान खिड़की उखड़ी देख कमरे में पहुंचे तब कमरे में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी नगदी व सामान गायब था। चोर कमरे में अलमारी उखाड़कर घुसे थे, खिड़की कमरे की दीवार से टिकी रखी मिली। अलमारी रखी नगदी एक दिन पहले बेची फसल की रखी थी। पुलिस घर की पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पड़ताल में दो चोरों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस चोरों का तलाश कर रही है। थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया ने बताया कि पंजाबी पुरा में रहने वाले किसान मन्निदर सिंह सुबह नींद खुलने पर मकान के दूसरे कमरे में पहुंचे तब अलमारी में रखी नकदी व अन्य समान गायब था। में अलमारी का सामान पूरा बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल मन्निदर सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने पड़ताल की तब घर के पास लगे एक कैमरे में व बाहर सड़क की ओर लगे कैमरे में चोरी करते व बाहर जाते हुए चोरों के फुटेज आए हैं।
