भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रविवार, 19 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के समीप स्थित सिंधु भवन में ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक एवं अभियान संयोजक डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों और युवाओं को अपने विचार रखने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के सुझाव देने का अवसर मिलेगा।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को शिक्षा, रोजगार और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर खुलकर अपनी बात रखने का मंच प्रदान करेगा। आयोजकों ने विद्यार्थियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
