शिवपुरी: प्रदेश में पहली बार ऐसा कुछ हुआ है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पुलिस थानों में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विधायक ने थानों के लिए प्रतिनिधि को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए बाकायदा नियुक्ति पत्र भी जारी किया गया है।
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के 3 पुलिस थानों में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति के लेटर जारी किए हैं। विधायक से जब बातचीत की गई, तो उन्होंने स्वीकारा कि पुलिस थानों में उन्होंने अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। यह प्रतिनिधि थानों की बैठकों और कामों में शामिल होंगे।
