जबलपुर: करमेता वार्ड क्रमांक 73 स्थित शारदा विहार कॉलोनी के रहवासियों ने सहायक आयुक्त नगर निगम को शिकायत करते हुए बताया है कि उनके क्षेत्र में कुछ रहवासियों द्वारा अपने घर की दीवार की सीमा से बाहर की ओर अवैध कब्जा कर लिया है जिससे उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय रहवासी मदन सिंह, अजय कश्यप, मुन्नी सोनी, शंभू राय, सुनीता राजपूत, आशीष तिवारी, आशा सेन सहित अन्य ने बताया कि निगम प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके पर का निरीक्षण किया जाए और अवैध कब्जों को हटाकर लोगों को राहत दी जाए। स्थानीय रहवासियों ने ये भी बताया कि क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जों से आवागमन में बाधा, आपात स्थिति में एंबुलेंस निकलने में परेशानी, नालियों के पानी निकलने में समस्या महसूस हो रही है।
