दिल्ली में लगातार नौवें दिन क्यूआई ‘संतोषजनक’ रहा : सिरसा

नयी दिल्ली 04 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली की हवा लगातार बेहतर हो रही है और आज नौवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ रहा।

श्री सिरसा ने शुक्रवार को बताया कि यह सुधार जमीन पर किए जा रहे कई स्तरों के प्रयासों का नतीजा है जिसमें कचरे की सफाई, सड़क धूल नियंत्रण, वाहन निगरानी और जनता की भागीदारी शामिल है। राजधानी में आज का एक्यूआई स्तर 78 रहा, जो दर्शाता है कि दिल्ली की हवा साफ़ होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, “हम दिन-रात दिल्ली की हवा, ज़मीन और सड़कें साफ़ करने में जुटे हैं। हर दिन हो रही लैंडफिल की सफाई, हर स्वच्छ हवा वाला दिन इस बात का सबूत है कि हमारे संकल्प और मेहनत का असर हो रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सिर्फ दिल्ली को साफ और सेहतमंद नहीं बना रहे बल्कि हम हर नागरिक को इस परिवर्तन का हिस्सा बना रहे हैं।”

 

Next Post

मोदी त्रिनिदाद व टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

Fri Jul 4 , 2025
पोर्ट ऑफ स्पेन/ नयी दिल्ली 04 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने श्री मोदी को एक समारोह में यह सम्मान […]

You May Like