18 एकड़ जमीन पर बनेगा सिटी पार्क, शहर को मिलेगी हरियाली की सौगात

जबलपुर: शहर को एक बड़ा और सुंदर सिटी पार्क अर्बन फॉरेस्ट मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ रानीताल लीगेसी वेस्ट साइट का गहन निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने निरीक्षण 18 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित पार्क के विकास को लेकर किया, जिसका उद्देश्य एक पुराने कूड़े के ढेर को खत्म कर, शहरवासियों के लिए एक सुंदर वृहद पार्क का निर्माण करना है।

जानकारी के अनुसार रानीताल लीगेसी वेस्ट साइट पर पड़े कचरे का सफलतापूर्वक ट्रीटमेंट कर 18 एकड़ भूमि को समतल कर लिया गया है। इस भूमि पर ही सिटी पार्क अर्बन फॉरेस्ट की तर्ज पर विकास का प्रस्ताव है। निगमायुक्त ने इस महत्वकांक्षी परियोजना के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। इस पार्क को रानीताल तालाब के साथ जोड़कर विकसित किया जाएगा, ताकि यह एक एकीकृत और आकर्षक मनोरंजक स्थल बन सके।
कुछ इस प्रकार रहेंगी विशेषताएं
छोटे बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित और आधुनिक स्थान। बुजुर्गों के लिए ध्यान और योग केंद्र। स्वास्थ्य एवं सैर वॉकिंग के लिए सुव्यवस्थित पाथवे, आकर्षण का केंद्र : वाटर बॉडी (तालाब) में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एवं कैफे के निर्माण की योजना अहम रहेगी।
कार्य में तेजी लाने दिए निर्देश
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने इस दौरान अधिकारियों को परियोजना के कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पार्क को न केवल हरियाली के मामले में बल्कि सुविधाओं और सुंदरता के दृष्टिकोण से भी जबलपुर का एक विशिष्ट स्थल बनाना है।

Next Post

‘हनुमान चालीसा’ ने पांच बिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार किया

Wed Nov 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) टीसीरीज के संस्थापक दिवंगत गुलशन कुमार की ‘हनुमान चालीसा’ भारत का इकलौता वीडियो बन गया है जिसने पांच बिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार किया और यूटयूब के ग्लोबल टॉप 10 मोस्ट-व्यूड वीडियोज़ ऑफ ऑल टाइम में शामिल हुआ। टीसीरीज और भूषण कुमार ने भारत के डिजिटल और भक्ति […]

You May Like

मनोरंजन