ग्वालियर चंबल में तेज आंधी के साथ बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर मौसम बदला। ग्वालियर चंबल सहित कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, अंचल के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। अंचल के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसी के साथ शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। यहां दोपहर करीब तीन बजे बाद अचानक तेज आंधी चली। इसके साथ ही बारिश होने लगी। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल संभाग में कल भीओले गिरने का अलर्ट है। इनमें ग्वालियर,मुरैना, गुना, शिवपुरी जिले शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

ग्वालियर में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। यहां बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर ट्रैफिक रुक गया, तापमान में गिरावट महसूस हुई। लोगों ने कहा कि बारिश आने से गर्मी से तो राहत मिलती है लेकिन काम भी रुक जाते हैं। वहीं, भिंड में सोमवार दोपहर में मौसम बदल गया।आसमान पर काले बादल छाने लगे। तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विशेषज्ञों ने यहां भी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा डबरा के भितरवार में आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। डबरा में रिमझिम बारिश हुई। इसके चलते कई जगह बिजली गुल हो गई। गुना के गढ़ा गांव में लोधी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होना था। आंधी से टेंट उड़ गया। बताया जा रहा है कि चंबल क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से मौसम बदला है।

Next Post

शिवराज ने की उत्तराखंड की खेती किसानी की समीक्षा

Mon May 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उत्तराखंड में खेती किसानी की समीक्षा की और राज्य को सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। श्री चौहान ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ देहरादून में उत्तराखंड की कृषि व्यवस्था […]

You May Like