क्षिप्रा की दुर्दशा पर साधु संत हुए मुखर, सीएम को करेेंगे आगाह

नदी में मिल रहे हैं नालों को देखने के लिए करेंगे सामूहिक भ्रमण, सिंहस्थ के लिए जुटा संत समुदाय

 

नवभारत न्यूज

उज्जैन। मोक्षदायनी मां शिप्रा नदी में भी अमृत की बूंदे गिरी थी। ऐसे में सिंहस्थ 2028 के तहत यहां भी 13 अखाड़ो के साधु संतों समेत देश-विदेश के धर्माचार्य और करोड़ों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे। जिला प्रशासन से लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं ऐसे में साधु संतों ने प्रयागराज से लौटकर शिप्रा नदी की सुध ली है। दरअसल प्रयागराज महाकुंभ से साधु-संत वापस आ चुके हैं, और अब वे आने वाले सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रयागराज महाकुंभ जाने से पहले ही स्थानीय अखाड़ा परिषद का गठन कर दिया गया था जिसके अध्यक्ष रामेश्वर दास बने हैं उन्होंने क्षिप्रा को लेकर चिंता जताई।

 

 

करेंगे नदी नालों का भ्रमण

नवभारत से चर्चा में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास ने बताया कि मोक्षदायिनी मां शिप्रा जीवन दायिनी है मोक्ष दायनी है और इसका पवित्र जल नालों की वजह से दूषित हो रहा है ,कहां पर क्या दिक्कत है, कौन से नाले किस गति से मिल रहे हैं, कैसे इन्हें रोका जा सकता है। इसे देखने के लिए आज हम सामूहिक तौर पर भ्रमण करेंगे। 13 अखाड़ो के साधु संत व अध्यक्ष रामेश्वर दास सहित महंत भगवान दास, महंत रामेश्वर गिरी, महंत विशाल दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत दिग्विजय दास, महंत विद्या भारती सहित महामंडलेश्वर भी उपस्थित रहेंगे। साधु-संतों का भ्रमण कवेलू कारखाने इलाके से शुरू होगा।

 

13 अखाड़ों के संत रहेंगे शामिल

महाकाल की नगरी में मोक्षदायनी मां क्षिप्रा कभी सतत प्रवाहमान होती थी। लंबे समय से क्षिप्रा की सुध नहीं ले गई, ऐसे में तमाम दर्जन भर नाले नदी में मिल रहे हैं, 13 अखाड़ों के साधु-संत एक साथ शुक्रवार सुबह शहर के उन इलाकों में भ्रमण करेंगे जहां शिप्रा नदी नालों के कारण दूषित हो रही है। सिंहस्थ कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए एमपी सरकार अभी से तैयारी में लग गई है, सैकड़ो निर्माण कार्य प्रारंभ हो गए हैं। उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ में करीब 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाने की योजना है। उज्जैन सिंहस्थ में पुलिस कर्मियों के ठहरने के लिए स्थानी निर्माण किए जाएंगे।

Next Post

वृद्ध को वाहन में कुचला

Thu Feb 20 , 2025
उज्जैन। बडऩगर मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाइक सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन में कुचल दिया। दुर्घटना स्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर मिले मृतक मृत के मोबाइल से परिजनों को लोगों ने सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई […]

You May Like