ग्वालियर:आज 02 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर ग्वालियर जेल से सात कैदियों को रिहाई मिलने जा रही है। ग्वालियर जेल से इन कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए गए हैं। कैद के दौरान जेल के अन्य कैदियों और जेल प्रबंधन से अच्छे आचरण के चलते ये फैसला लिया गया है। जेल विभाग की रिहाई नीति के तहत सजायाफ्ता कैदियों को विशेष माफी देते हुए ये रिहाई की गई है।
साल में 5 बार ऐसा मौका आता है कि, विशेष अवसरों पर सजायाफ्ता कैदियों को जेल के अंदर अच्छे आचरण के चलते रिहाई देने की व्यवस्था की जाती है। इनमें नुख्य रूप से गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर पात्र मानकर कैदियों को रिहा किया जाता है। इसके तहत गांधी जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश की जेलों से सात कैदी रिहा किए जाएंगे।
