
ग्वालियर । सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने आज अपने सरकारी आवास पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए ।उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है और वे सदैव जनता के साथ खड़े रहेंगे। ग्वालियर के आठों विधानसभा से आए आमजनों और भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद कुशवाह द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए ।
