सीहोर। वीआईटी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सहायक उपाध्यक्ष कादंबरी एस विश्वनाथन के जन्मदिवस के अवसर पर हमीदिया अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ कुलपति डॉ. सतीश कुमार मोध, उपकुलपति डॉ. टीबी श्रीधरन, कुलसचिव केके नायर, डीन फैकल्टी अफेयर्स डॉ. देबाशीष अधिकारी, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. विनोद भट्ट द्वारा किया गया. शिविर में विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुल 400 यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की. रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में एनएसएस इकाई के समर्पित स्वयंसेवकों का योगदान रहा, जिन्हें डॉ. विनोद भट्ट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
