गर्मी बढ़ी, लेकिन गेहूं की कटाई में लगेगा समय

जबलपुर: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी है, जिसका असर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ती गर्मी के कारण गेहूं की बालें धीरे-धीरे पीली पड़ने लगी हैं और फसल पकने की स्थिति में पहुंच रही है। हालांकि अभी फसल पूरी तरह तैयार नहीं हुई है और किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई का काम अप्रैल माह तक शुरू होने की संभावना है।
फसल अभी पूरी तरह नहीं हुई तैयार
किसानों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार होली का त्योहार जल्दी पड़ने के कारण फसल को पकने में अभी थोड़ा समय लगेगा। आमतौर पर होली के बाद ही गर्मी का असर तेज होता है और उसी समय फसल कटाई की तैयारी भी शुरू होती है। लेकिन इस वर्ष होली पहले होने से फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है, इसलिए कटाई का काम कुछ दिन बाद शुरू होगा।
होली के बाद बढ़ता है गर्मी का असर
परंपरागत रूप से मानें तो होलिका दहन के बाद गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगता है और गेहूं की फसल भी तेजी से पकने लगती है। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही फसल तेजी से तैयार होगी और अप्रैल के शुरुआती दिनों में गेहूं की कटाई का सीजन शुरू हो जाएगा।

Next Post

मरदानपुर के कृष्ण बने सेना में सूबेदार

Sat Mar 7 , 2026
बुधनी। ग्राम मरदानपुर के युवा कृष्ण कुमार गौर को सेना में पदोन्नति देते हुए सूबेदार के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है. ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है. जिले के छोटे से गांव […]

You May Like