गनियारी-बीजपुर मार्ग बदहाल,गड्ढों में तब्दील सड़क से गुजरना मजबूरी

सिंगरौली : जिला मुख्यालय बैढ़न के गनियारी-बीजपुर मार्ग पर सफर अब आरामदायक नहीं, बल्कि जोखिम भरा होता जा रहा है। सड़क की उखड़ी सतह, जगह-जगह बने गड्ढे और बदहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है।रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका के बीच आवागमन करना पड़ रहा है, लेकिन सड़क सुधार की दिशा में अपेक्षित पहल नजर नहीं आ रही है। गनियारी-बीजपुर मार्ग सिंगरौली के ग्रामीण इलाकों को उत्तर प्रदेश के बीजपुर एवं सोनभद्र क्षेत्र सहित आसपास के दूसरे इलाकों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन निजी वाहन, व्यावसायिक वाहन, स्कूली बसें, गैस परिवहन वाहन और एंबुलेंस गुजरती हैं। सड़क की खराब हालत के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ती है।
आवागमन का रास्ता बना परेशानी
स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की दुर्दशा लंबे समय से बनी हुई है। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक कई बार असंतुलित हो जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी बिगड़ने की आशंका रहती है, जबकि सामान्य दिनों में भी धूल और उबड़-खाबड़ सतह परेशानी का कारण बनती है। जिला मुख्यालय से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली अब जिम्मेदार विभागों के लिए गंभीर चुनौती है। लोगों की मांग है कि सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो और किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।

Next Post

1984 के फीस विवाद में भिड़े थे गावस्कर और कपिल देव, 25 साल बंद रही बातचीत और टीम से बाहर होने का किस्सा

Mon Nov 23 , 2026
नई दिल्ली,  भारतीय क्रिकेट के दो बड़े दिग्गजों सुनील गावस्कर और कपिल देव के बीच 1984 में फीस को लेकर हुआ विवाद आज भी खेल इतिहास के सबसे चर्चित किस्सों में गिना जाता है, जब उस दौर में अंतरराष्ट्रीय मैच की फीस महज 1,500 रुपये हुआ करती थी। मीडिया रिपोर्ट्स […]

You May Like