
अब इस बैंक में सेविंग अकाउंट खोलने के लिए 50,000 का मिनिमम बैलेंस अनिवार्य; जुर्माना भरने को रहें तैयार।
नई दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता): एक प्रमुख निजी बैंक ने सेविंग अकाउंट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे आम आदमी और गरीबों के लिए इसमें खाता खुलवाना मुश्किल हो गया है। बैंक ने अब सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस की सीमा को बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया है। यदि खाताधारक इस राशि को बनाए रखने में विफल रहते हैं, तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।
बैंक के इस फैसले से वित्तीय समावेश (financial inclusion) के प्रयासों को झटका लग सकता है। अब तक, कई बैंकों में सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस की शर्त या तो बहुत कम थी या कुछ खातों में शून्य थी, जिससे समाज के निचले तबके के लोग भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा पाते थे। इस नए नियम से गरीबों और कम आय वाले लोगों के लिए इस बैंक में खाता खुलवाना लगभग असंभव हो जाएगा, और उन्हें अन्य बैंकों की तरफ रुख करना पड़ेगा।
