जबलपुर: सिविल लाईन थाना क्षेत्र में रहने वाली कॉलेज छात्रा एवं पड़ोसी युवक के बीच इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई इसके बाद युवती ने दूरी बना ली तो युवक उसे पिछले कई माह से धमका रहा। बीती रात उसके भाई के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन, हाउसिग बोर्ड कॉलोनी मेें रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कॉलेज छात्रा है।
सन् 2023 में घर के पास रहने वाले साहिल खान से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। इसके बाद हम एक दूसरे से फोन से बात करने लगे थे। बाद में उसे पता चला कि साहिल सही लडक़ा नहीं है तो उसने 2024 से बात करना बंद कर दिया था। पिछले माह 18 नवंबर 2025 से साहिल खान उसके मोबाइल नंबर में अपने मोबाइल से उससे बात करने की कोशिश कर रहा है, मना करने पर अपनी इंस्टाग्राम से उसे मैसेज कर धमकी दे रहा है। घर के सामने खड़े होकर परेशान करता है। बीती रात नौ बजे साहिल ने उसकेभाई के साथ मारपीट की है।
