हत्या करने के इरादे से युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर छापर में शनिवार शाम बदमाश ने हत्या करने के इरादे से युवक को चाकू से गोद दिया। ताबड़तोड़ तीन वार किए। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को योगेश कुमार महावर 43 वर्ष जोगनी नगर रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि शाम चचेरा भाई चिराग अपनी न्यू रामनगर स्थित किराना दुकान में था.

रामपुर छापर निवासी निक्की उर्फ प्रशांत अपने दोस्त के साथ किराना दुकान में आकर पुराने विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से भाई चिराग को बोला आज तुझे जान से खत्म कर देंगे, तभी निक्की उर्फ प्रशांत ठाकुर ने चिराग के सीने सिर पेट, पीठ में चोटे पहुंचा दी एवं अपने साथी के साथ वहॉ से भाग गया। भाई चिराग 20 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Next Post

सूने मकान से जेवर, नगदी ले गए चोर

Sun Dec 14 , 2025
जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत पिपरिया में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र पेटियों में रखे जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक श्रीमति गुलाब बाई निवासी पिपरिया भंडरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोनों बहुये एवं बड़ा बेटा सभी साथ में रहते हैं, छोटा बेटा लगभग 1 वर्ष […]

You May Like