उज्जैन। श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसादी वितरित की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर भगवान से प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में मंदिर समिति, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भक्तों ने प्रसादी पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री के साथ आशीर्वाद के क्षण को यादगार बनाया।
