जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत पौडी कला में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को राधे सिंह लोधी 40 वर्ष निवासी गाम पौडी कला ने सूचना दी कि उसके खेत में लगे आम के पेड से नेक सिंह 24 वर्ष निवासी पौडी कला ने इलेक्ट्रीक वायर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
