
टीकमगढ़। दिगौड़ा थाना पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य हिरदेश कुशवाहा और अखिलेश कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हिरदेश पर सोशल मीडिया पर समाज को भड़काने और एक व्यक्ति के लिए इनाम घोषित करने का आरोप है। इससे पहले राजपूत करणी सेवा और अमर शहीद युवा संगठन ने भी एसपी दफ्तर में हिरदेश कुशवाहा के खिलाफ शिकायत की थी। उन पर ठाकुर समाज के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगा था।
सैराई गांव निवासी धर्मेंद्र बुंदला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि 19 जुलाई की रात 8 बजे अखिलेश कुशवाहा 3 4 लोगों के साथ उनके गांव आया। आरोपियों ने उनके भाई गजेंद्र सिंह को गालियां दी और मारपीट की। अखिलेश ने बताया कि उन्हें हिरदेश कुशवाहा ने भेजा है। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3) और बीएनएस एक्ट की धारा ३(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
