भोपाल: PWD कार्यशाला में शिरकत करने रविन्द्र भवन के कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोकनृत्य के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम, सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. विक्रांत सिंह तोमर ने कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, मानव संसाधन विकास और संस्थागत सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुव्यवस्थित क्षमता निर्माण से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में गति लाई जा सकती है।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने प्रस्तुतिकरण को उपयोगी बताते हुए इसे व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
