किसान मोर्चा कार्यकर्ता गांव गांव पहुंच समझेंगे समस्याएं

सिंगरौली । भाजपा किसान मोर्चा जिला सिंगरौली की परिचयात्मक बैठक आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच परिचय के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान कृषि क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, कृषि संबंधी समस्याओं, किसान कल्याण योजनाओं सहित स्थानीय स्तर पर किसानों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर सार्थक चर्चा हुई।

संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, दिलीप शाह, सीमा जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र धर द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, योगेन्द्र द्विवेदी, ऋचा सिंह, सीताराम वर्मा, समर बहादुर सिंह सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

रिलायंस ऐशडाईक की तकनीकी जांच शुरू 

Thu Sep 3 , 2026
सिंगरौली । रिलायंस सासन पावर की क्षतिग्रस्त ऐशडाईक से उत्पन्न स्थिति और इसके संभावित प्रभावों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को विस्तृत तकनीकी एवं पर्यावरणीय जांच के लिए प्रतिवेदन भेजा गया था। कलेक्टर के प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुए म.प्र. प्रदूषण […]

You May Like