छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार, दें इस्तीफा : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफ़ा देने की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री आवास की बाहर धरना देने पर हिरासत से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पुलिस ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही छात्राओं और नाबालिग छात्रों तक के साथ मारपीट की।

उन्होंने दावा किया कि कई वीडियो में पुलिसकर्मी अपने पहचान बैज हटाकर छात्रों की पिटाई करते, वाहनों के शीशे तोड़ते, पथराव करते और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने के लिए उकसाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी निर्भीक कार्रवाई शीर्ष स्तर की मंजूरी के बिना संभव नहीं है।

श्री वेणुगोपाल ने कहा कि श्री शाह के हाथ खून से सने हैं और उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

इस बीच राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश का युवा सड़कों पर पिट रहा है और उसकी आवाज उठाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिंसक तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है लेकिन मोदी सरकार के अंत की इबारत दीवार पर साफ लिखी दिखाई दे रही है।

 

 

Next Post

तीन घंटे की हिरासत के बाद राहुल समेत सभी विपक्षी नेता रिहा

Tue Jul 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विभिन्न नेताओं को प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के करीब तीन घंटे बाद मंगलवार रात को रिहा कर दिया […]

You May Like