नॉट अटैंड सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर नोटिस करो जारी : श्री नारायन

छिंदवाड़ा. कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने समय सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए हाल ही में जारी मासिक ग्रेडिंग में 80 प्रतिशत से कम वेटेज स्कोर में रहे विभागों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी केवल ए ग्रेड में ही नहीं बल्कि 80 से ऊपर वेटेज स्कोर लाने के लिए अभी से प्रयास करें। सीएम हेल्पलाइन की एक भी शिकायत बिना अटैंड हुए अगले स्तर पर नहीं जानी चाहिए। उन्होंने ऐसे सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। लेक्टर श्री नारायन द्वारा छात्रावास में भोजन बनाते छात्राओं के वायरल वीडियो के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए रखा गया था। डीपीसी ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है, बिना पुष्टि के उसे वर्तमान का बताकर वायरल किया गया है। साथ ही छात्रावास में चूल्हे पर खाना नहीं बनाया जाता है। प्रकरण की जांच 5 सदस्यीय जांच समिति द्वारा भी कराई गई, जिसमें शिकायत निराधार पाई गई है। उद्यानिकी विभाग के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विभाग को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। 140 के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक केवल 49 प्रकरणों में ही ऋण वितरण होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

शासकीय कार्य में बाधा पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ००००००

– कलेक्टर श्री नारायन ने ग्राम सिंगोड़ी में बंद जल जीवन मिशन के कार्यों की फॉलोअप जानकारी प्राप्त की। जिसमें बताया गया कि एसडीएम, तहसीलदार एवं जल निगम के डी.जी.एम द्वारा मौका स्थल पर पहुंचकर पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें।

गर्ल्स कॉलेज परिसर में अतिक्रमण पर सख्त रुख़ ००००००

गत समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार एसडीएम छिंदवाड़ा ने बताया कि राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा के गल्ला मार्केट परिसर इतवारी बाजार के 3 दुकानदारों द्वारा किए अनाधिकृत अवैध निर्माण को प्राचार्य की उपस्थिति में नगर निगम और राजस्व को संयुक्त टीम द्वारा हटा दिया गया है। कलेक्टर श्री नारायन ने तीनों दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ ही गैर कानूनी कार्य में संलिप्त होने पर नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों का आवंटन निरस्त करने के लिए भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए हैं।

यह भी दिए निर्देश ००००००

बैठक में हर्रई मार्ग पर अनावश्यक खड़े बड़े वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रखने, एन एच ए आई को छिंदवाड़ा – सिवनी मार्ग के गड्ढों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने, समग्र ई के वाय सी का कार्य शीघ्र शत प्रतिशत पूर्ण करने, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को एक बगिया मां के नाम के तहत सभी प्रोजेक्ट पर प्लांटेशन, फेंसिंग, डॉक्यूमेंटेशन आदि का कार्य गति के साथ पूरा कराने,सिविल सर्जन को जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग रखने आदि के निर्देश भी दिए गए। प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Next Post

करंट से हुई थी बाघ की मौत

Mon Dec 29 , 2025
सागर। दक्षिण वन मंडल अंतर्गत ढाना हिलगन मार्ग पर मुंडी टोरिया पर मिले बाघ के शव की पीएम रिपोर्ट में बिजली के करंट से मौत की आशंका जताई गई है. मालूम हो कि कल रविवार को ढाना रेंज अंतर्गत हिलगन स्थित मुंडी टोरिया से एक बाघ का शव बरामद किया […]

You May Like