छत्तीसगढ़ में सात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) भैरमगढ़ और मिरतुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया और इनके पास से बम, डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और डीआरजी की टीम ने जंगलों में दबिश दी और सात सक्रिय नक्सलियों को धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से आज उन्हें जेल भेज दिया गया।

डीआरजी की संयुक्त टीम कोलनार एवं डालेर की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान डालेर के जंगल से विस्फोटक के साथ छह सक्रिय नक्सलियों कोलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य आयतु ओयाम उर्फ गुर्जु पिता बुला ओयाम (50) निवासी कोलनार, कोलनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य फागु मिच्चा पिता हड़मा (45) निवासी कोलनार, कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य रामू वेको पिता मासों (24) निवासी कोलनार, कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य लक्ष्मण वेको पिता दासू (21) निवासी कोलनार, कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य रानू पोड़ियाम पिता भीमा (20) निवासी कोलनार व कोलनार आरपीसी संघम सदस्य चमरू ओयाम पिता स्व. पांडू (38) निवासी कोलनार शामिल है।

इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, डेटोनेटर, बैटरी 12 वोल्ट, बिजली का तार व खुदाई का औजार आदि सामान बरामद किया गया है। वही मिरतुर थाना क्षेत्र की कार्यवाही में बेचापाल गांडूकलपारा मोड़ से एक मिलिशिया सदस्य अजय उर्फ गुंडी कोरसा पिता रघु कोरसा (20) निवासी एटेपाल बड़ेपारा थाना मिरतुर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से पिट्ठू बैग में टिफिन बम, बैटरी, बिजली का तार, पटाखा आदि बरामद किया गया है।

 

 

 

Next Post

विक्रमोत्सव भारत के उत्कर्ष और नव जागरण का अभियान: यादव

Mon Apr 14 , 2025
भोपाल, 14 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि विक्रमोत्सव भारत के उत्कर्ष और नव जागरण का ऐसा अभियान है, जो अब नहीं रुकेगा। विक्रमोत्सव ने भारत की सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक गौरव और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के अभियान ने एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ […]

You May Like