कन्या शिक्षा परिसर में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

सीहोर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु वंदन व छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद की महिला शाखा प्रमुख श्रीमती सुनीता सोनी, रितेश राठौर, अंकुश जैन तथा संस्कार संयोजिका श्रीमती शोभा चांडक उपस्थित रहीं. गुरु वंदन में प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा को सम्मानित किया गया.शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 छात्राओं को भारत को जानो पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, उप प्रबंधक संदीप मौर्य, दिनेश वर्मा, अरविंद गुप्ता उपस्थित थे. समापन पर सभी अतिथियों, सदस्यों एवं विद्यालय परिवार ने पौधारोपण किया.

 

Next Post

चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Sat Jul 18 , 2026
सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में नशे से दूरी है जरुरी अभियान के अंतर्गत चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.प्रभारी प्राचार्य डॉ. गणेश लाल जैन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आमिर […]

You May Like