अंबेडकर जयंती और बिहू पर्व: सीएम डॉ यादव ने बाबा साहेब को किया नमन, नववर्ष की दीं शुभकामनाएँ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया, वहीं असम के लोकपर्व बोहाग बिहू पर लोगों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा थे। उन्होंने शिक्षा और समानता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी।

समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव उन्होंने रखी, वह आज भी देश को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है। वहीं, बोहाग बिहू के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह नववर्ष सभी के जीवन में उल्लास, समृद्धि और नव ऊर्जा लेकर आए तथा हर घर-आंगन में खुशहाली का संचार करे।

Next Post

बस में सवार होकर डभौरा के ग्रामीण अंचल पहुंचे नवागत कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tue Apr 14 , 2026
रीवा: नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के उपरांत दूरस्थ ग्रामीण अंचल डभौरा के जतरी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतिम छोर तक के व्यक्ति […]

You May Like