तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार घायल

इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठी तीन महिलाएं घायल हो गईं. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
आजाद नगर, मूसाखेड़ी में रहने वाले 20 वर्षीय अमन खान ने पुलिस को बताया कि सुबह एमजीएम बॉयज हॉस्टल के सामने कार नम्बर एमपी 09 बीएक्स 6395 के चालक ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में अमन और ई-रिक्शा में बैठी सीमा, कविता गुर्जर व 45 वर्षीय रुकसाना बी को चोटें आईं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

प्रियंका सिंह का देवी गीत 'सातो बहिना के बोलावले बानी' रिलीज

Fri Oct 16 , 2026
मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘सातो बहिना के बोलावले बानी’ म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस गीत के वीडियो में अभिनेत्री स्वीटी सोनल अपने भक्तिमय अभिनय और नृत्य से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर […]

You May Like

Play sound