इंदौर: क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर में मादक पदार्थ लेकर पहुंचे हैं, जिसके बाद नायता मुंडला स्थित डी सेंट हाइट्स के सामने घेराबंदी की गई। जांच के दौरान आरोपियों के पास से 3.800 किलोग्राम गांजा और एक बिना नंबर की बजाज पल्सर बाइक बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवास जिले के रहने वाले राहुल जाधव और ओमप्रकाश चौहान के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने देवास से गांजा लाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ उन्हें कहां से मिला और इसकी सप्लाई शहर में किन लोगों तक की जानी थी।
Next Post
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी फरार घोषित
Fri Jul 10 , 2026
ग्वालियर: पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी फरार घोषित कर दिया गया है। ग्वालियर की विशेष अदालत ने उसके खिलाफ एससी एसटी एक्ट में स्थाई वारंट जारी किया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like
-
2 months ago
किसानों को मिलेगा पूरा न्याय: रामनिवास
-
10 months ago
अनुपमा की TRP पर पहली बार खुलकर बोले गौरव खन्ना
-
2 years ago
करंट लगने से युवक की मौत