गाड़ी खड़ी करने पर भड़के बदमाश, युवक को घेरकर डंडे से पीटा

इंदौर। आजाद नगर इलाके में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया. नानी के घर पहुंचे युवक को तीन लोगों ने घेर लिया और गाली गलौज के बाद डंडे से हमला कर दिया. युवक के नीचे गिरने के बाद आरोपियों ने लात-घूंसों से भी पीटा. आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले. गोफ कॉलोनी निवासी मोहम्मद खुर्शीद मदीना नगर गेट के पास अपनी नानी के घर गया था. गाड़ी खड़ी करने के दौरान सैफा, शाहरुख उर्फ पेट्रोल और उनका एक साथी वहां पहुंचे. तीनों ने खुर्शीद से विवाद शुरू करते हुए गाली-गलौज की. खुर्शीद ने विरोध किया तो शाहरुख ने लकड़ी के डंडे से उस पर हमला कर दिया. हमले में उसके हाथ और कंधे पर चोट आई. इसके बाद सैफा और उसके साथी ने खुर्शीद को जमीन पर गिराकर पीटा. मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे. भीड़ बढ़ती देख आरोपी खुर्शीद को जान से मारने की धमकी देकर वहां से निकल गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

मंत्रियों संग सीएम का संवाद: प्रदेश में निवेश का महाभियान लगातार बढ़ रहा है आगे

Tue Aug 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश का महाभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। जुलाई में आदित्य टेक्नो कंपनी, लियोन इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास हुआ है। इसी प्रकार पीथमपुर में 850 करोड़ रुपए लागत की दो नई इंडस्ट्रीज का शुभारंभ भी किया गया है। […]

You May Like