शिव शक्ति नगर के आलीशान बंगले में आग

इंदौर. कनाड़िया थाना क्षेत्र के पॉश इलाके शिव शक्ति नगर में रिवाज गार्डन के पीछे स्थित एक आलीशान बंगले में गुरुवार दोपहर आग लग गई. करीब दो घंटे की मशक्कत और 8 हजार लीटर पानी की बौछार के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. हादसे में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है.

जानकारी के मुताबिक बंगला नंबर-5 निवासी रितेश राजेन्द्र दुबे के घर में करीब 12 बजे अचानक आग भड़क उठी थी, शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज गर्मी के कारण चल रहे एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसमें जोरदार धमाका हो गया. धमाके के बाद आग तेजी से पूरे बंगले में फैल गई. लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. थी. आग लगते ही बंगले में मौजूद परिवार और स्टाफ के बीच अफरा तफरी मच गई. धुएं और आग के चलते कई लोग अंदर ही फंस गए और जान बचाने के लिए चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी.

कनाड़िया पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड टीम ने जोखिम उठाते हुए अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. फायर ब्रिगेड के शोभाराम मालवीय ने बताया कि आग बुझाने में करीब 8 हजार लीटर पानी का उपयोग किया, आग किसी के भी झुलसने की जानकरी सामने नहीं आई है, घर मालिक रितेश दुबे व उनकी पत्नी ने भी किसी के भी झुलसने या घायल होने से साफ मना किया है. फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

Next Post

'पुष्पा इम्पॉसिबल’ में लौटीं बृंदा त्रिवेदी, करुणा पांडे संग दोस्ती बनी चर्चा का विषय

Thu Jun 11 , 2026
मुंबई, 11 जून (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक पुष्पा इम्पॉसिबल में अभिनेत्री बृंदा त्रिवेदी की वापसी होने जा रही है। बृंदा त्रिवेदी एक बार फिर कादम्बरी के किरदार में नजर आएंगी, जिसकी एंट्री से शो की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। निर्माताओं के अनुसार कादम्बरी की वापसी […]

You May Like