
सीधी।लिनस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा पनवार क्षेत्र में कॉमन कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों को कैंसर के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में टाटा कॉलेज के एनएसएस एवं सिधिभूमि इंटरनेशनल स्कूल का विशेष सहयोग रहा। जागरूकता रैली और वॉकाथॉन के माध्यम से लोगों को कैंसर से बचाव, समय पर जांच एवं सही उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जागरूकता गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। जिससे उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण संदेश मिला।
कार्यक्रम में डॉ. बीना मिश्रा ने कहा कि जागरूकता ही कैंसर का सबसे बड़ा उपचार है। वहीं डॉ. सुनीता तिवारी ने कहा कि कैंसर से निपटने के लिए समाज को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।
इस आयोजन में लिनस क्लब कामाख्या की एरिया इंचार्ज डॉ. बीना सिंह, अध्यक्ष डॉ. सुनीता तिवारी, सचिव शर्मिला सिंह, रचना राजे सिंह, अंजू शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टाटा कॉलेज के डायरेक्टर इंजीनियर आर.बी. सिंह, एनएसएस के समस्त समिति सदस्य एवं विद्यालय व कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि समय पर जांच, सही जानकारी और जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।
