कांग्रेस नेता ने स्कूटी से किया एसआईआर प्रक्रिया का जमीनी निरीक्षण

भोपाल: भोपाल की नरेला विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का कार्य इन दिनों जारी है, जिसके चलते मतदाताओं के साथ-साथ बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां भाजपा नेता इस मुद्दे पर केवल बयानबाज़ी करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने मंगलवार को पूरी प्रक्रिया का जमीनी निरीक्षण करने का तरीका अपनाया। वह स्कूटी पर सवार होकर क्षेत्र के कई बूथों पर पहुँचे और बीएलओ से सीधे संवाद किया।

शुक्ला ने दर्जनों बूथों का दौरा करते हुए एसआईआर के दौरान आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने महिला बीएलओ को नारियल और पुरुष बीएलओ को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची सत्यापन कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की।

कांग्रेस नेता शुक्ला ने क्षेत्रवासियों और विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय से बातचीत कर कहा कि सही दस्तावेज उपलब्ध कराने पर किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में नाम कटौती का दबाव बढ़ाया जा रहा है, इसलिए लोगों को सजग रहकर अपने वैध प्रमाण समय पर प्रस्तुत करने चाहिए। साथ ही उन्होंने बीएलओ से निष्पक्ष और कानूनी रूप से कार्य करने की अपील की।

दौरे के दौरान पूर्व पार्षद महमूद अनवर गुड्डू, अमित खत्री, तारिक अली, विजेंद्र शुक्ला, अनस उर रहमान, अहमद खान, मोहम्मद आमिर, अलमास अली, अलीमुद्दीन, फ़ैज़ान खान, संदीप सरवैया, अमजद लाला, काजी आसिफ, शानू खान, फ़हीम बख़्श और अनूप पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, दो साल के मासूम बच्चे को परिजनों से मिलाया

Tue Nov 11 , 2025
आलीराजपुर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित सक्रियता का परिचय देते हुए दो साल के मासूम बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया। कोतवाली टीआई सोनू सिटोले ने बताया कि झाबुआ जिले के खवासा क्षेत्र के ग्राम बरवाड़ा निवासी राहुल पिता भुरु भील अपनी पत्नी और […]

You May Like