लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने खिलाएं किसानों के चेहरे, बारिश फसलों को लाभ 

बाग इन्द्रदेव का रुठ नाजा सभी के लिए चिंता बढ़ा देता है आम लोगों सहित किसान रोज आसमान की ओर देखता था की इन्द्रदेव कब प्रश्न होंगे और अच्छी बारिश होगी किसान बड़ी चिंता में डुबे हुए थे । बारिश की लम्बीं खेच के कारण फसलें मुरझा रही थी तो वहीं वैसे वैसे किसानों के चेहरे भी मुरझा रहे हैं । शनिवार रात्रि से हो रही बारिश ने सभी के चेहरे एक बार फिर खिला दिए रविवार भी दिनभर बारिश कभी धीरे तो कभी तेज होती है । यह बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट अलग नहीं देखी जा रही हे नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षैत्रो में अच्छी बारिश की सुचना है । इस बारिश के चलते नगर तरबतर हो गया सड़कों पर पानी बह निकला जिसे इन्द्रदेव की मेहरबानी बताई जा रही है ।

क्या बोले किसान बारिश के लेकर 

स्थानीय किसान बताते हे की हमने तो उम्मीद छोड़ दी थी क्योंकी बारिश के कहीं से कहीं कोई आसार नहीं दिख रहे थे जिसके चलते चाहता तो काफी बढ़ी हुई थी पर कहें किसे फसलें खेतों में मुरझाने लगी थी वेसे हमारे चेहरे भी मुरझा रहे थे । अब चिंता नहीं रही इन्द्रदेव की मेहरबानी ने सभी को खुश कर दिया और अच्छी बारिश हो गई । नमी आने से मक्का, सोयाबीन,कपास एवं अन्य फसलों को इस बारिश से बहुत फायदा होगा समय पर बारिश हो गई वर्ना इस बार उम्मीद दम तोड़ रही थी ।

किसान पुत्र संजय निंगवाल झाबा ने बताया की क्षैत्र में हुई बारिश से खेती – किसानी को नई उम्मीद की किरण जागी गई है यदि आने वाले दिनों में भी आवश्यकता अनुसार बारिश होती रही तो यह सीजन किसानों के लिए बेहतर साबित होगा ।

Next Post

पेट्रोल पंप के खंभे से नाबालिग को बांधा, मारपीट का वीडियो वायरल

Sun Sep 13 , 2026
सीधी। शहर के एक पेट्रोल पंप में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग को पेट्रोल पंप परिसर में एक खंभे से बांधा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके आसपास बड़ी संख्या में […]

You May Like