शक्कर में तेजी, खाद्य तेलों में मांग, दलहऩ यथावत, दाल- चावल सामान्य

इंदौर, 01 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में लिवाली से तेजी बताई गई। खाद्य तेलों में मांग से भाव बने रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की खरीदी रही। दलहन स्थिरता लिए बताए गए। दालों में मिश्रित रंगत रही। चावल में कामकाज सामान्य बना रहा।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी से तेजी बताई गई ।आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा होकर बिका। खोपरा बूरा तथा हल्दी में मांग सुधार लिए बताई गई।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में लिवाली सुस्ती से सोयाबीन रिफाइंड गिरावट लिए रहा। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में मजबूती दर्ज की गई। सरसों में लिवाली बताई गई।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज स्थिरता लिए बताया गया। दाल में उठाव रहा। चावल में लिवाली से भाव स्थिरता लिए बताए गए।

Next Post

सोना में मजबूती

Wed Jan 1 , 2025
इंदौर, 01 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तेजी लिए बताया गया। आज चांदी सिक्का स्थिर रहा। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 78600 रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी 88000 रुपये प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 1125 रुपये प्रति नग। […]

You May Like