सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों के लिए मुफ्त आवास की व्यवस्था करें- देवेंद्र

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से बाहर से आये छात्रों के लिए तत्काल बिना शुल्क वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने की मांग की है।

श्री यादव ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के 91 कॉलेजों में 71 में हॉस्टल हैं, लेकिन इनमें करीब 9,000 सीटें ही उपलब्ध हैं, जबकि हर वर्ष लगभग 71,000 छात्र हॉस्टल की मांग करते हैं। दिल्ली में कुल सरकारी हॉस्टल की क्षमता भी करीब 30,000 सीटों की है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल की कमी के कारण हजारों छात्र निजी मकानों में चल रहे पीजी में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सरकार को स्थायी समाधान के साथ तत्काल वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्र निजी पीजी में रहने से डर रहे हैं।

उन्होंने पीजी के स्ट्रक्चरल ऑडिट के नाम पर मनमानी सीलिंग और उगाही से बचने की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई से पहले छात्रों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

 

Next Post

अजीतेश संधू और स्टेपान डैनेक 65 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर

Tue Sep 8 , 2026
चेन्नई, 08 सितंबर (वार्ता) अजीतेश संधू और स्टेपान डैनेक ने सात-अंडर 65 का समान स्कोर बनाकर टीएनजीएफ कॉस्मो गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले चेन्नई ओपन 2026 के पहले राउंड के बाद एक शॉट की संयुक्त बढ़त हासिल की। चंडीगढ़ के 37 वर्षीय […]

You May Like