राज्य शिक्षक संघ ने ई-अटेंडेंस पर जताया विरोध, मांगा नियुक्ति दिनांक से क्रमोन्नति का लाभ

खरगोन। राज्य शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने रविवार को े ई.अटेंडेंस, पुरानी पेंशन योजना बहाली, नियुक्ति दिनांक से क्रमोन्नति का लाभ सहित शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को लेकर विरोध के स्वर मुखर किए। जिला स्तरीय रैली निकालकर शिक्षकों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली से पूर्व सब्जी मंडी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के साथ छलावा किया जा रहा है। 2018 में शिक्षकों को नवीन शिक्षा संवर्ग में शामिल कर 1998 से 2014 तक नियुक्त शिक्षकों की सेवाएं शून्य कर दी, ऐसी स्थिति में शिक्षकों को सेवानिवृत्त के समय काफी आर्थिक नुकसान उठाने पड़ रहे हैं ।

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीया, संतोष जायसवाल, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, संतोष जायसवाल, हबीबुल्ला खान आदि ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि राज्य शिक्षक सेवा में अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति एक जुलाई 2018 से की गई है, उस दिन के बाद से आज तक अध्यापक संवर्ग से नियुक्त शिक्षकों को वरिष्ठता तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता न मिलने के कारण अनेक लाभों से वंचित हो रहे है। पुरानी पेंशन योजना बहाल कि जाए। मप्र के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक नियमित रुप से विद्यालय जा रहे है, इसी का परिणाम है कि प्रावीण्य सूची में शासकीय विद्यालयों के बच्चे अव्वल आरहे है। इसके बाद भी ई-अटेंडेंस जैसी व्यवस्थाएं शिक्षकों पर थोपे जा रहे है।

गिनाई शिक्षक संवर्ग की समस्याएं

दो अलग- अलग सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों ने शिक्षक संवर्ग की समस्याओं पर भी शासन का ध्यान आकृष्ट कराया। सीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में 2013 में नियुक्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए, उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समयमान- वेतनमान के लंबित प्रकरणों का समयसीमा में निपटारा हो, सांतवे वेतनमान, क्रमोन्नति, समयमान वेतन, डीए, एरियर के प्रकरण लंबित है। झिरन्या विकासखंड में सितंबर 2022 में तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं लिपिक की लापरवाही एवं हठधर्मिता से 120 से अधिक शिक्षकों का सार्थक उपस्थिति के नाम पर काटा गया, वेतन पिछले 3 साल से मांग किए जाने के बाद भी नही दिया जा रहा। इन समस्याओं के निराकरण की मांग की। प्रदर्शन में जिलेभर सेबड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षक- शिक्षिकाएं शामिल हुई। शिक्षकों ने शहर में प्रभावी रैली भी निकाली, जिसमें नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

Next Post

आपका और मेरा 47 वर्षों का पारिवारिक संबध :नकुलनाथ

Mon Dec 22 , 2025
पांढुरना। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को पांच रूपए में बिजली का कनेक्शन देने का वादा किया था,लेकिन ढाई वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी आज तक किसानों को पांच रूपए में कोई बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है उक्तांश के उद्गार क्षेत्रीय विधायक नीलेश उईके द्वारा […]

You May Like