ग्वालियर: बिलौआ थाना इलाके में गिट्टी की खदान के विवाद को लेकर 2 गुटों के बीच सरेआम गोलीबारी हो गई। कुछ लोग हथियारों से गोलियां चलाते दिखाई दिए। यह पूरी घटना बिलौआ के मशहूर क्रेशर मार्केट इलाके की है। इस इलाके में बड़ी संख्या में गिट्टी की खदाने और क्रेशर प्लांट है जिनके चलते अक्सर यहां वर्चस्व की लड़ाई और विवाद की खबरें आती रहती हे।
यहां 12 से अधिक लोग राइफलों से फायरिंग करते दिखे जिससे इलाके में दहशत फैल गयी है। पुलिस जांच के दौरान इस विवाद में शामिल दो पक्षों के नाम सामने आए हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, संबंधित लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
