दो ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर, तीनों की मौत 

जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत सुभाषनगर मड़फैया निवासी बुजुर्ग और गोरखपुर थाना अंतर्गत रेवा काॅलोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं टेढी नीम हनुमानताल में एक वृद्ध ने चीटीमार पाउडर खाकर जान दे दी। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही है।

संजीवनीनगर पुलिस ने बताया रविवार को वीरेन्द्र पटैल 31 वर्ष निवासी सुभाषनगर मड़फैया ने सूचना दी कि उसके पिता शिवकुमार पटैल 55 वर्ष ने रात लगभग 12-30 बजे घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार गोरखपुर पुलिस ने बताया कि श्रीमति शंकुतला सिंह 42 वर्ष निवासी रेवा कालोनी जोगनी माता मंदिर के पास ने सूचना दी कि रविवार सुबह उसका बड़ा बेटा अमन उर्फ अंकित सिंह 24 वर्ष कमरे के दरवाजा बंद करके सो रहा था उसने आकर दरवाजा खटखटाया, जब बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो घर के बगल पड़ौसी एवं अपने बेटे अनुज को फोन करके बताया, बेटा अनुज घर आकर खिड़की खोलकर देखा कमरे में बड़ा बेटा अमन उर्फ अंकित फांसी लगाकर लटका था। इसी तरह हनुमानताल पुलिस ने बताया सारिफ मंसूरी 24 वर्ष निवासी टेढी नीम हनुमानताल ने सूचना दी कि उसके पिता छुट्टन मंसूरी 60 वर्ष ने घर में अज्ञात कारण से चीटीमार पाउडर खा लिया था, जिसे उपचार के लिए विक्टोरिया में भर्ती कराये थे, जिनकी रविवार सुबह 7 बजे मौत हो गयी।

Next Post

रंगदारी नहीं दी तो युवक को घोंप दिया चाकू 

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर ब्रिज के पास बीती रात रंगदारी नहीं दी तो बदमाश ने युवक पर चाकू घोंप दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को अनुज सिंह ठाकुर उर्फ अन्नू […]

You May Like