जल संकट वाले इलाकों का होगा सर्वे

इंदौर:शहर में जल संकट की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे किया जाएगा. सर्वे में यह भी मालूम किया जाएगा कि जलसंकट वाले क्षेत्रों में फिलहाल जल वितरण कैसे किया जा रहा है? साथ ही जरूरत अनुसार पानी की पूर्ति के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं क्या की जा सकती हैं? आज उक्त मुद्दे को लेकर महापौर ने विधायकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में संभावित जल संकट को लेकर विधायक एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे. बैठक में अवैध कनेक्शन पर जुर्माना और एफआईआर करने जैसी सख्ती का निर्णय लिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वैध करने का अभियान खत्म होने के बाद यदि कहीं अवैध नल कनेक्शन मिलता है तो संबंधित व्यक्ति पर दोगुनी पेनल्टी लगाने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी.

साथ ही एक क्षेत्र में दो पानी की होने पर पुरानी लाइन बंद कर नई लाइन से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था लागू करने पर चर्चा हुई. पानी की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई के लिए निगम द्वारा कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा. कॉल सेंटर पर पानी का अपव्यय करने वालों रहवासियों की शिकायत दर्ज होगी. बैठक में विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और सांसद प्रतिनिधि कपिल जैन मौजूद थे.

Next Post

वृद्धावस्था पेंशन योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं

Wed Nov 18 , 2026
इंदौर:शहर के बड़ी ग्वालटोली और वार्ड 42 के विनोबा नगर, शीतला माता मंदिर क्षेत्र) सहित अन्य कई क्षेत्रों में वृद्धावस्था पेंशन योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं. 70 वर्ष की आयु पार कर चुके कई पात्र बुजुर्गों को बार-बार आवेदन करने के […]

You May Like