सीहोर। वीआईटी यूनिवर्सिटी का सातवां वार्षिक दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ. जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 3571 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई. वहीं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 21 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.
समारोह में 3062 बीटेक, 72 एमटेक, 156 इंटीग्रेटेड एमटेक, 30 एमबीए, 142 एमसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई. इनमें 38 पीएचडी विद्यार्थी भी शामिल थे.
मुख्य अतिथि जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने विद्यार्थियों से अनुशासन, साहस, करुणा और जि मेदारी के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया. स्टार्स स्कीम के तहत ग्रामीण सरकारी स्कूलों के 31 विद्यार्थियों को भी डिग्री प्रदान की गई. वहीं 21 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल मिला. विश्वविद्यालय ने बताया कि कई विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है तथा सर्वाधिक पैकेज 70 लाख रुपए वार्षिक तक पहुंचा है.
