दादा शिवलाल चौहान मैदान में फिर होंगे हॉकी के राष्ट्रीय मैच

सीहोर। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम द्वारा स्वर्णपदक जीतने की खुशी में जश्न मनाया गया. इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर उपस्थित थे. खिलाडिय़ों ने बाल विहार मैदान का नाम दादा शिवलाल चौहान मैदान किए जाने पर नपाध्यक्ष का आभार माना.

नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है. शहर की भी खेलों में गौरवशाली परंपरा रही है. हमारा प्रयास रहेगा कि शहर में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं और खेल मैदान उपलब्ध हों, ताकि ऐसे खिलाड़ी निकलें जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन करें. उन्होंने मैदान के विकास की दिशा में मिनी हॉकी स्टेडियम विकसित किए जाने की बात भी कही.

खेल अधिकारी अताउल्ला खान ने बताया कि इस मैदान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों में अब्दुल लतीफ, मो. दाऊद, राजेंद्र सिंह बंता, कपिल परमार, नितिन शर्मा, विजेंद्र वर्मा, सुयश कन्नौजिया, मोहन पाराशर और मुनीश अंसारी सहित अनेक नाम शामिल हैं. फुटबॉल कोच मनोज कन्नौजिया ने कहा कि सीहोर में केवल फुटबॉल ही नहीं, बल्कि सभी खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. हॉकी खिलाड़ी डॉ. अनीस खान ने खिलाडिय़ों के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया. खेल प्रमोटर प्रदीप चावड़ा, कुश्ती के स्वर्ण पदक विजेता राजाराम कसौटिया ने भी संबोधित किया.

इस अवसर पर खिलाडिय़ों एवं खेल संघ से जुड़े सदस्यों ने नपाध्यक्ष राठौर को मांग-पत्र सौंपकर दादा भाई शिवलाल चौहान मैदान की बाउंड्री वॉल, चौड़ीकरण, समतलीकरण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की.

 

Next Post

श्रमदान कर राजस्व मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Mon Oct 5 , 2026
इछावर। ग्राम पंचायत दिवडिय़ा में आयोजित सेवा मेरा योगदान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्राम दिवडिय़ा के भारत माता चौक पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया. राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान तथा सेवा सेतु अभियान […]

You May Like