जनसुनवाई में आये 115 आवेदन

जबलपुर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 115 आवेदन दिये। जिसमें 75 नये आवेदन हैं तथा 40 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे।

जनसुनवाई में आये ज्यादातर पात्रता पर्ची, छात्रवृत्ति दिलाने, अवैध कब्‍जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, लड़ाई-झगड़ा, समग्र आईडी आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम सहित अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' के प्रदर्शन के तीन साल पूरे

Wed Dec 3 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘फ्रेडी’ के प्रदर्शन के तीन साल पूरे हो गये हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘फ्रेडी’ का प्रीमियर दो दिसंबर 2022 को डिज्नी हॉटस्टार पर हुआ था। इस फिल्म के प्रदर्शन के तीन साल पूरे हो गये हैं। अपनी तीसरी सालगिरह पर कार्तिक […]

You May Like