दतिया उपचुनाव : युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली

​दतिया:विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर में एक बड़ी वाहन रैली निकाली गई। यह रैली स्थानीय चुनाव कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस चुनाव कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।

​इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद एवं चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, जीतू जिराती, संभाग प्रभारी अभय यादव, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह और मानसिंह सहित मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती का किया शोषण

Wed Jul 22 , 2026
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने गौरी नगर में […]

You May Like