शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती का किया शोषण

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने गौरी नगर में रहने वाले हर्ष उर्फ राज चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया, मामले में आगे की जांच जारी है.

पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती की करीब चार साल पहले आरोपी से पहचान हुई थी. दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई. आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर 7 मार्च 2023 को युवती को घर बुलाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद अरविंदो अस्पताल के पास दोस्त के घर ले जाकर भी उसके साथ संबंध बनाए. पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात करने पर आरोपी ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी और इसी के जरिए लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा.

जनवरी में शादी से इनकार करने और धमकाने के बाद परेशान युवती ने परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मामले में जांच की जा रही है.
हीरानगर थाना प्रभारी, सुशील पटेल

Next Post

UCC पर क्या है भोपाल की जनता का फैसला? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Wed Jul 22 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा से समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित होने के बाद प्रदेशभर में इस कानून को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विधानसभा में कांग्रेस के विरोध और हंगामे के बीच सरकार ने बहुमत के आधार पर विधेयक पास करा लिया। अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद […]

You May Like