भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा से समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित होने के बाद प्रदेशभर में इस कानून को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विधानसभा में कांग्रेस के विरोध और हंगामे के बीच सरकार ने बहुमत के आधार पर विधेयक पास करा लिया। अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के बाद UCC लागू करने वाला दूसरा राज्य बन सकता है।
ऐसे में हमारी टीम ने भोपाल की सड़कों पर उतरकर लोगों से जानने की कोशिश की कि वे UCC के बारे में कितना जानते हैं और इस कानून को लेकर उनकी क्या राय है। बातचीत में कई लोगों ने UCC का समर्थन करते हुए कहा कि इससे सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू होगा। उनका मानना है कि शादी, तलाक, संपत्ति और लिव-इन रिलेशन जैसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया अधिक स्पष्ट होगी और विशेष रूप से महिलाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
वहीं, युवाओं का कहना है कि UCC से कानून की प्रक्रिया सरल होगी और सभी नागरिकों के लिए समान नियम बनेंगे। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि देश की विविधता को देखते हुए हर व्यक्ति की राय अलग हो सकती है। देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट, जिसमें भोपाल की जनता ने UCC को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।
