बाइक के टायर में फंसा साड़ी का पल्लू ,चलती बाइक से गिरी महिला,घायल

निवास।निवास मंडला मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां चलती बाइक से एक महिला गिरकर घायल हो गई। बताया गया कि महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के टायर में फंस गया, जिससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे निवास सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया जहां महिला का उपचार जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार निवास मंडला मार्ग के बीच ददरगांव के पास यह हादसा हुआ हैं बताया गया की सुलेखा उईके पति ब्रजेश उम्र 23 वर्ष रांझी खम्हारिया निवासी अपने पति ब्रजेश और दो साल के बेटे के साथ बाइक से अपनी दीदी के यहां रिश्तेदारी में गाढ़ा देवरी बबलिया की तरफ गए हुए थे तभी वह पुनः वापिस हो रहे थे तभी ग्राम ददरगांव के पास चलती गाड़ी में महिला का साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले टायर में फंस गया और महिला गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई वहां से गुजर रहे लोगों की नजर घायल पर पड़ी जिसकी जानकारी तत्काल लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को निवास सीएचसी में लाकर भर्ती कराया हैं जहां महिला का उपचार जारी हैं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशाशन को भी दे दी गई हैं।

Next Post

रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ छात्रावास अधीक्षक 

Thu Nov 6 , 2025
सीधी। लोकायुक्त रीवा की टीम ने आज दोपहर एक छात्रावास अधीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। यह रिश्वत रिटायर्ड शिक्षक से जीपीएफ फाइल क्लियर करने के एवज में ली जा रही थी। यह कार्रवाई सिहावल के अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास क्रमांक 2 में की गई। […]

You May Like