खाद्य तेलों में टिकाव; अधिकांश दालें महंगी

नई दिल्ली 03 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजार में भारी गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि मांग निकलने से अधिकांश दालें महंगी हो गईं वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 32 रिंगिट गिरकर 4810 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.12 सेंट की गिरावट के साथ 47.39 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में चना, दाल चना और अरहर दाल में 100-100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। इस दौरान मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5550-5650, दाल चना 6550-6650, मसूर काली 7400-7500, मूंग दाल 9400-9500, उड़द दाल 8800-8900, अरहर दाल 8400-8500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4400-4500, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 15751 रुपये, मूंगफली तेल 18681 रुपये, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये, सोया रिफाइंड 15201 रुपये, पाम ऑयल 13919 रुपये और वनस्पति तेल 16849 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

सीमा शुल्क विभाग ने रिलायंस पर लगाया 9.75 करोड़ का जुर्माना

Thu Apr 3 , 2025
मुंबई 03 अप्रैल (वार्ता) पेट्रोलियम समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर सीमा शुल्क विभाग ने 9.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया कि अहमदाबाद के प्रधान आयुक्त (कस्टम) ने 30 मार्च 2025 को जारी एक […]

You May Like