कटरा मस्जिद चाकूबाजी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छुरा व जहरीली शराब बरामद

 

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय के कटरा मस्जिद क्षेत्र में चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर
छुरा, 5 लीटर जहरीली शराब व मोबाइल बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पैदल थाने लेकर पहुंची। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा मस्जिद क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दहशत फैलाने की घटना के मुख्य आरोपी उक्त घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, गिरफ्तार आरोपी
नीलेश पटेल पिता देवेंद्र पटेल उम्र 27 साल निवासी आवासीय कालोनी धर्मश्री थाना मोतीनगर के पास से घटना में प्रयुक्त छुरा (चाकू)5 लीटर संदिग्ध जहरीली शराब,एक मोबाइल फोनको विधिवत जप्त किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी से लूट की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। आरोपी के विरुद्ध अन्य थानों में करीबन एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वारदातों एवं संलिप्त अपराधियों के संबंध में और बड़े खुलासे होने की प्रबल संभावना है।आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली ने धारा 49a आबकारी एक्ट और 25 b आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री का सादा अंदाज़, रास्ते में मौसा पराठा हाउस पर पोहा-जलेबी और चाय का लिया आनंद

Sun Dec 21 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर एयरपोर्ट जाते समय एक सादे और आत्मीय अंदाज़ में शहर के प्रसिद्ध मौसा पराठा हाउस में अचानक रुककर इंदौरी पोहा-जलेबी और गरमा-गरम चाय का आनंद लिया। मुख्यमंत्री का यूं अचानक पहुंचना देख रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में उत्साह का […]

You May Like